फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प

Wed, 03 May 2017 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गंगा की ये है हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नमामि गंगे निर्मल अविरल लोकधारा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस मनाया गया। इसमें ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त गांव) चयनित गांवों में बैठक और जागरूकता कार्यक्रम हुए। वहीं गंगा तटों पर पूजन और आरती हुई।
विज्ञापन


डलमऊ स्थित रानी शिवाला घाट पर डीएम अभय सिंह, एसपी गौरव सिंह, एडीएम प्रशासन शत्रोहन वैश्य ने डलमऊ गंगाघाट पर आरती की। लोगों को गंगा के आसपास गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प दिलाया।

डीआईओएस कार्यालय में कर्मचारियों को गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शंकर तिवारी, प्रधानाचार्य रजनी प्रकाश तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने गंगा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को गंगा में कूड़ा कचरा, पॉलीथीन, पूजा-सामग्री, प्रतिमा विसर्जन आदि नहीं करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन


ओडीएफ गांव कनहा में ब्लॉक प्रमुख मिथलेश कुमारी, बीडीओ ओम प्रकाश प्रजापति, राम बहादुर यादव ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, शांति मनोहर इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस मौके पर एसडीएम राजीव राय, नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, ईओ सुरेश मौर्य, सीओ एसपी उपाध्याय मौजूद रहे। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ हरीराम ने गोकना घाट, एसडीएम एस सुधाकरन ने कोटरा बहादुरगंज घाट, तहसीलदार अशोक यादव ने खरौली गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर गायत्री प्रज्ञा पीठ के जितेंद्र द्विवेदी, बृजेश यादव मौजूद रहे। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और लालगंज एसडीएम असरत सिद्दीकी ने पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।

विधायक ने कहा गंगा पतित पावनी है। इनकी धारा अविरल बहती रहती है। ये सबके संकट दूर करती हैं। गंगा को साफ रखना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर बच्चा बाबू, बच्चा पांडेय, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें