फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत

Wed, 03 May 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में शिवगढ़, मिल एरिया और फुरसतगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हेलमेट लगाए युवक की जान बच गई। जबकि हेल्मेट नहीं लगाए उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के अमानखेड़ा मजरे रानीखेड़ा निवासी सुरेंद्र (30), रामसमुझ और प्रयांशु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भूसा भरकर बेचने के लिए लखनऊ गए थे। गत रात्रि करीब दो बजे भूसा बेचकर घर लौट रहे थे। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर गांव के निकट ही रानीखेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर सुरेंद्र की मौत हो गई। वहीं अन्य दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ संजय सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक डीह थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी अतीक (24) अपने बड़े भाई इस्लाम (28) के साथ बाइक से जगदीशपुर जा रहा था। जायस कस्बे के नौगजी मोड़ के पास रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें अतीक की मौत हो गई। बाइक इस्लाम चला रहा था।

हेलमेट पहने होने के कारण बाल-बाल बच गया। इस्लाम की तहरीर पर जायस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कोतवाल सुरेश पांडेय का कहना है कि ट्रक लेकर चालक भाग गया है। उधर, मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर चकदादर गांव के पास फूलमती (45) पत्नी रामकेवल निवासी नई बस्ती देवानंदपुर को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

रातभर महिला का शव सड़क किनारे पड़ा था। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी रही। बाद में दरोगा शैलेंद्र सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थानेदार विजय प्रताप यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें