फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर में खुले आरक्षण काउंटर, चलवाएं शताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने और समस्याओं को दूर करने के लिए जोनल रेलवे प्रयोक्ता सलाहकार समिति उत्तर रेलवे के सदस्य डॉ. विवेक कुमार शुक्ला ने आवाज उठाई है। उन्होंने रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह को मांगपत्र सौंपा। इसमें रायबरेली तथा आसपास के स्टेशनों के साथ ही दूसरे मंडल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। रेलवे जीएम ने मांगपत्र में दिए गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से विचार करने के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सलाहकार समिति के सदस्य डा. शुक्ला ने कहा है कि कोच पोजीशन गाइडेंस सिस्टम सिर्फ लखनऊ में ही चल रहा है। रायबरेली समेत बाकी स्टेशनों पर यह सिस्टम शोपीस बने हुए हैं। वाराणसी से लखनऊ के बीच तथा अमेठी से नई दिल्ली के लिए शताब्दी चलवाई जाएं।
रायबरेली स्टेशन पर आरक्षण के लिए चार काउंटर बने हैं, लेकिन सिर्फ एक काउंटर ही खोला जाता है। इससे भीड़ बढ़ने पर मारामारी की स्थिति रहती है और अक्सर हंगामा होता है। हरचंदपुर स्टेशन पर भी आरक्षण केंद्र खोले जाने की जरूरत है। इससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी और रेलवे के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। रायबरेली स्टेशन पर फूड कांप्लेक्स होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हरचंदुर स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस और गंगा गोमती एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें