फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए नियमित अध्ययन जरूरी : वर्तिका

Fri, 04 Sep 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जीआईसी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शुरू हुई कक्षा में पढ़ातीं जिला युवा अ​धिकारी वर्ति - फोटो : जीआईसी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शुरू हुई कक्षा में पढ़ातीं जिला युवा अ​धिकारी वर्तिका सिंह।
विज्ञापन
रायबरेली। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। पहले दिन जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह ने क्लास लेकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अभ्यर्थियों को यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी के तौर-तरीके बताए। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन के साथ समय प्रबंधन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से योजना के तहत जरूरतमंद मेधावी बच्चों के लिए यह कक्षाएं निशुल्क संचालित की जाती है। यहां आईएएस, पीसीएस, नीट, इंजीनियरिंग और सीडीएस आदि की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चे तैयारी कर सकेंगे। जिला युवा अधिकारी ने अभ्यर्थियों से पाठ्यक्रम की जानकारी लेते हुए सुझाव दिया कि कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों के नोट्स अवश्य बनाएं और उनका बार-बार अध्ययन करें। साथ ही पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने की नियमित आदत डालें, जिससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार से कक्षाएं आरंभ करा दी गई है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति निरंतर अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। इस मौके पर आशीष पांडेय, मुकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें