फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नहीं मिले तो दूल्हे ने किया शादी से इंकार

Thu, 14 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की तैयारियां चल रही थी। भोजन बनने के साथ टेंट लगाकर सजावट की जा रही थी। पर एक पल में सन्नाटा पसर गया। बुधवार को बारात ले जाने के बजाय युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर शादी से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन


तहरीर पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुख्शगंज थाना क्षेत्र के बतुवा मजरे चिचौली गांव की रहने वाली सविता पुत्री रामसनेही की शादी खीरों थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव निवासी राकेश यादव के साथ तय हुई थी।

बुधवार को बारात जानी थी। ऐन वक्त पर राकेश ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर मामला महिला थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों का जमावड़ा लग गया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा पक्ष दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


रुपया देने में असमर्थता जताई गई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की के भाई ने घर आकर गालीगलौज की थी। दहेज में कोई रुपये की डिमांड नहीं की गई। महिला थानेदार निशा शुक्ला का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें