फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत, चार घायल

Thu, 14 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को डीह थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की हुई मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीह, बछरावां और इन्हौंना थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसों में किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीह में दो बाइकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। बछरावां में बाइक सवार पुल की रेलिंग से टकरा गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया। इससे खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

डीह थाना क्षेत्र के गोसाईं का पुरवा मजरे डीह निवासी राकेश (45) बुधवार को अपनी बेटी आरती (12) को लेकर सलोन कोतवाली क्षेत्र के गद्दीपुर गांव से बाइक से वापस लौट रहा था। डीह-परशदेपुर मार्ग पर पूरे सभा गांव के पास टैक्ट्रर-ट्रॉली ने पहले राकेश और फिर दूसरी बाइक से जा रहे संजय मिश्र निवासी जगदीशपुर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


संजय मिश्र रायबरेली से वापस जा रहा था। हादसे में राकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी आरती और बाइक पर सवार संजय मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बछरावां थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी नन्हा (20) और रामपालगंज मजरे नीमटीकर गांव निवासी अंजनी कुमार (25) दोनों एक ही बाइक से बछरावां जा रहे थे। नन्हा बाइक चला रहा था, जबकि अंजनी पीछे बैठा था। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज के ऊपर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।

इसमें अंजनी उछल कर पुल से नीचे जा गिरा, वहीं नन्हा सड़क पर गिर पड़ा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां अंजनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, थानेदार विमल कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

कानपुर से प्याज लादकर एक ट्रक नौसनवां जिला महराजगंज जा रहा था। लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर हजारीगंज गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक के नीचे दबने से खलासी रमेश कुमार पुत्र परशुराम निवासी (36) निवासी देवपुर थाना पुरदंरपुर जिला महराजगंज की मौत हो गई।

जबकि गांव का ही रहने वाला एवं चालक रामलखन घायल हो गया। इन्हौंना चौकी इंचार्ज बाढ़ू यादव मौके पर पहुंचे और घायल चालक को सीएचसी हैदरगढ़ बाराबंकी पहुंचाया। थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें