फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला अस्पताल में वसूली, वार्ड बॉय को हटाया

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं चरम पर हैं। अल्ट्रासाउउंड जांच के नाम पर प्रसूताओं से वसूली की शिकायतें मिलने के बाद सोमवार को सीएमएस ने वार्ड बॉय को हटाने के आदेश दे दिए। नोटिस देकर जवाब भी मांगा। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड जांच के नाम पर भ्रामक रिपोर्ट भी प्रसूताओं को दी जा रही हैं। सीएमएस ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भीड़ थी। यहां वार्ड बॉय मंदीप को तैनात किया गया है। कई लोगों ने सीएमएस के पास प्रसूताओं से जांच के नाम पर 100-100 रुपये वसूली करने का आरोप लगाया। मरीज के साथ आए सुधीर सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के गेट पर ही रुपये मांगे गए। न देने पर जांच नहीं की गई। साथ ही जांच कराने के लिए दोबारा आने का समय दिया गया।

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने बताया कि वार्ड बॉय मंदीप की कई शिकायतें मिली हैं। इसी कारण उसे वहां से हटाकर दूसरी जगह काम पर लगाने के आदेश दिए गए हैं। नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। भ्रामक अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट देने की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें