आरडीए की ओर से शहर के अमोल विहार में एक मंजिला एलआईजी भवन बनाए जाएंगे। 19 भवनों के निर्माण में 3.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पंजीयन का काम शुरू हो गया है। 31 मार्च तक एलआईजी भवनों के लिए पंजीयन कराया जा सकता है। हालांकि भवनों के निर्माण का काम लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही शुरू होगा।
आरडीए की ओर से लोगों को शहर में घर मुहैया कराने के लिए अमोल विहार में 19 एक मंजिला एलआईजी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। करीब 17.76 लाख कीमत के इन भवनों के निर्माण में आरडीए 3.37 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
भवनों के निर्माण की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है। पंजीयन का काम भी शुरू हो गया है। 31 मार्च तक ही पंजीयन का काम होगा। हालांकि पंजीयन का काम पूरा होने के बाद ही भवनों का निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर कराया जाएगा।
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एलआईजी भवन बनवाने का काम शुरू होगा। आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि एक मंजिला 19 एलआईजी भवनों का निर्माण अमोल विहार में होगा। इसके लिए पंजीयन का काम शुरू करा दिया गया। भवनों के निर्माण का काम पूरा होने के बाद लाटरी के माध्यम से भवनों का आवंटन कराया जाएगा।