फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, फांसी पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन



वकालनगढ़ मजरे सराय मानिक गांव निवासी अंजली (20) पुत्री अशोक कुमार घर में अकेली थी। पिता अशोक कुमार और मां केवला देवी खेतों में काम करने गई थी।


दोपहर को लौट कर घर आईं तो अंजलि का शव घर के दरवाजे लगे टीन शेड से रस्सी के सहारे लटक रहा था। शव लटकते देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू ओझा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक अंजली चार भाइयों में अकेली थी और सभी की दुलारी थी।


मां केवलादेवी वा पिता अशोक कुमार के अलावा भाई चंद्रभान, अर्जुन, नकुल भीम सभी के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता का कहना है कि अंजलि कक्षा 12 पास करने के बाद इस समय सिलाई-कढ़ाई का कोर्स कर रही थी। आज वह सेंटर न जाकर घर पर ही थी। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें