फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में ले जाकर किशोरी के साथ किया रेप, शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिक्षक ने स्कूल में 12 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की चीख पुकार सुन आस पड़ोस और मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि संदीप निवासी डाकपुर थाना ऊंचाहार हटका उमरन में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। पीड़िता का आरोप है कि बीती रात नाबालिग किशोरी को स्कूल की तरफ देखकर आरोपी उसे जबरन स्कूल के अंदर खींच ले गया।
फिर उसका मुंह दाबकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से जब पीड़िता छूटी तो उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। परिवारीजन और गाँव के लोग मौके पर पहुँचे और आरोपी की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें