फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी में पहुंचे 128 मरीज, नौ मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। करीब दो महीने बाद जिला पुरुष अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी के दूसरे दिन गुरुवार को मात्र 128 लोग ही इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 119 लोगों को ओपीडी में चिकित्सीय सलाह मिली।
विज्ञापन

मार्च महीने से कोरोना का कहर शुरू होने के बाद बीच में कुछ दिनों के लिए जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू कराई गई थी, लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण ओपीडी बंद करा दी गई थी। बुधवार से फिर से ओपीडी शुरू की गई।
ओपीडी में आने से पहले कोरोना की जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. बीरबल ने बताया कि पहले दिन की तुलना में ओपीडी में गुरुवार को कम मरीज आए।
विज्ञापन

हालांकि ओपीडी में जो भी आया उसे चिकित्सीय सलाह दी गई है। 128 लोगों में नौ लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद 119 लोगों को चिकित्सीय सलाह दी गई है। ओपीडी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें