फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही बालिका के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। घर के बाहर खेल रही एक सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी बहला-फुसलाकर उसे पास के एक टावर ले गया और फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। किसी तरह बच्ची ने घर जाकर परिवारीजनों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। हालत गंभीर होने पर बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका दोपहर में घर के पास खेल रही थी, तभी पड़ोस का एक 14 वर्षीय किशोर उसे टावर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बालिका गंभीर हालत में घर पहुंची और परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी डीह पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लोधवारी के रहने वाले किशोर पर केस दर्ज कर लिया है। थानेदार रवींद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें