फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज रत्नेश को मिली अखिलेश सिंह स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति की अध्यक्ष देवांशी सिंह ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अपने पिता स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में स्कॉलरशिप शुरू की है। इसके तहत गत वर्ष की जेईई मेंस की परीक्षा में 97 फीसदी अंक लाने वाले छात्र राज रत्नेश को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

राज रत्नेश मूलत: उन्नाव जिले के बिहार क्षेत्र के मानपुर गांव के रहने वाले हैं। वह रायबरेली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता किसान हैं। राज रत्नेश तमिलनाडु के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके देशसेवा करना चाहते हैं।
समिति की अध्यक्ष देवांशी सिंह का कहना है कि पिता की स्मृति में शुरू की गई स्कॉलरशिप से मेधावी और गरीब छात्रों को आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर साल 10 बच्चों को स्कॉलरशिप देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें