फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज

Thu, 10 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने बुधवार को एक बार फिर आवाज बुलंद की। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में यूनियन पदाधिकारियों ने सभी साथी रेलकर्मियों के साथ काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की पुरजोर वकालत की।
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यूनियन पदाधिकारियों के साथ रेलकर्मियों ने दोपहर में भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री लवकुश सोनकर और शाखा अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है, तब तक आवाज उठाते रहेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रेलकर्मी हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। पुरानी पेंशन के मुद्दे पर यूनियन कभी पीछे नहीं हटेगी और कर्मचारियों के हित में आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों ने स्टेशन परिसर में घूमकर सभी कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। जिले के अन्य कार्य स्थलों पर भी प्रदर्शन किया गया। रेलवे स्टेशनों, क्रॉसिंगों तथा ट्रैकों पर काम कर रहे कर्मचारियों ने नई पेंशन का विरोध करते हुए आवाज उठाई। इस मौके पर सौरभ सिंह गौतम, जितेंद्र कुमार, राम कुमार यादव, अनुराग कुशवाहा, राजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें