फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रयागराज पैसेंजर साढ़े पांच घंटे लेट

Thu, 10 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने साढ़े पांच घंटे इंतजार कराया। यह ट्रेन लखनऊ से ही काफी देर से चलाई गई।
विज्ञापन


देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल सवा घंटे देर से आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची।

बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने पौन घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया। मंगलवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर रूपामऊ स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे रोकी गई, जिससे लेटलतीफी बढ़कर सवा तीन घंटे हो गई। पीछे चल रही स्पेशल ट्रेन और जनसाधारण एक्सप्रेस को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को देर तक रोका गया।
विज्ञापन


बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बनारस-दिल्ली स्पेशल एक घंटे और रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें