फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश ने रोकी लिफ्ट, एस्केलेटर भी बंद

Fri, 21 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मेंटीनेंस के लिए बंद किया गया एस्केलेटर। 
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर बारिश की वजह से एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा बाधित हो गई है। बारिश का पानी चले जाने के कारण एक एस्केलेटर बंद कर दिया गया है। लिफ्ट भी रोक दी गई है। मौसम सामान्य होने और पानी निकलने के बाद दोनों सुविधाएं बहाल की जाएंगी। तब तक यात्रियों को पैदल ही सीढि़यां चढ़कर पुल के जरिये प्लेटफॉर्म बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी छोर के पैदल पुल पर चढ़ने और उतरने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) लगे हैं, जिनमें एक सीढ़ी ऊपर की तरफ जाती है और दूसरी नीचे की तरफ आती है। प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट भी लगाई गई है। ऊपर की तरफ जाने वाली स्वचालित सीढि़यों को बंद करके बैरिकेडिंग लगा दी गई है, ताकि यात्रियों का आवागमन न हो। प्लेटफॉर्म नंबर एक की लिफ्ट भी बंद कर दी गई है। नीचे की तरफ आने वाली स्वचालित सीढि़यां और प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगी लिफ्ट चल रही है।

विद्युत अभियंता एसएम मीणा का कहना है कि बारिश की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऊपर की तरफ जाने वाली स्वचालित सीढि़यों में बारिश का पानी चले जाने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे बंद किया गया है। लिफ्ट में भी पानी टपकने की समस्या आ रही है। मौसम सामान्य होने पर सेवाएं बहाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें