रायबरेली। वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के मामले में बुधवार को केस दर्ज किया गया है। सोमवार को ऊंचाहार क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास ट्रेन पर पत्थर फेंका गया था।
रामचंद्रपुर के पास पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल में हुई घटना के तीसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। आरपीएफ और जीआरपी लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में नाकाम है। इस बार भी घटना में ट्रेन का शीशा चिटक गया था। यात्रियों के बताए जाने पर लोको पायलट ने घटना की जानकारी लखनऊ कंट्रोल रूम को दी थी।
इसके बाद आरपीएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरपीएफ ऊंचाहार के प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।