फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एनटीपीसी को रेलवे ने भेजा नोटिस, भरने होंगे 10 लाख

Thu, 04 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में अरखा रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के एक वैगन के पटरी से उतरने के मामले में एनटीपीसी को नोटिस भेजा गया है। इसमें रेलवे ने 10 लाख रुपये से अधिक धनराशि को क्षतिपूर्ति के रूप में जमा करने के लिए कहा है। घटना से करीब 11 घंटे तक रेलखंड बाधित था। घटना के बाद हुई जांच और अब नोटिस भेजे जाने से जाहिर हो गया है कि एनटीपीसी हादसे के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन


एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में नौ नवंबर को देर शाम कोयला उतारने के बाद 58 वैगन वाली खाली मालगाड़ी अरखा स्टेशन आ रही थी, तभी अरखा-परियोजना रेलखंड में इंजन से तीसरे वैगन के पहिये पटरी से उतर गए थे। घटना का पता चलते ही उत्तर रेलवे लखनऊ से अपर मंडल रेल प्रबंधक समेत कई मंडलीय अधिकारी अरखा पहुंच गए थे। अलग-अलग इकाइयों के पर्यवेक्षकों की पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी, जिसने एडीआरएम की निगरानी में घटना के कारणों की पड़ताल की थी।

पांच सदस्यीय जांच टीम ने पाया कि जो वैगन पटरी से उतरा है, उस वैगन का कोयला पूरी तरह खाली नहीं हो सका था। वैगन के एक हिस्से में काफी मात्रा में कोयला चिपका हुआ था। मालगाड़ी को परियोजना से रवाना करते समय इसे अनदेखा किया गया और हादसा हुआ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से एनटीपीसी को भेजे नोटिस में घटना के लिए परियोजना की साइडिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए क्षतिपूर्ति के रूप में 10 लाख रुपये से अधिक धनराशि रेलवे के खाते में जमा करने के लिए कहा गया है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें