फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेल की पटरी चटकी, चार ट्रेनों की रफ्तार थमी

Fri, 23 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर में मधुबन क्रॉसिंग पर चटकी रेल पटरी।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मधुबन क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार सुबह रेल की पटरी चटक गई। यह घटना उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इस पर रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड से गुजरने वाली चार ट्रेनों को रोक दिया गया। रेल पथ की टीम मरम्मत कार्य के लिए पहुंची। करीब दो घंटे बाद रेल यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन



मधुबन क्रॉसिंग से मालगाड़ी गुजरने के बाद गेटमैन ने पटरी चटकी देखी तो तुरंत रायबरेली स्टेशन को अवगत कराया। कंट्रोल मैसेज के जरिए रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड पर रेल यातायात रोक दिया गया। जब तक रेल यातायात रोका जाता, तब तक प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस दरियापुर स्टेशन से छूट चुकी थी। इसलिए गंगा गोमती एक्सप्रेस को मधुबन क्रॉसिंग से कुछ दूर पहले रोका गया। यह ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही।


सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची, जिसे आधे घंटे तक रोका गया। इससे लेटलतीफी पौने तीन घंटे हो गई। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समय से रायबरेली स्टेशन पहुंच गई, लेकिन आधे घंटे रुकने से लेट हो गई।
विज्ञापन


रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर सवा घंटे देर से रवाना की गई, जिससे यह ट्रेन ऊंचाहार देर से पहुंची। वापसी में यह गाड़ी ऊंचाहार से देर से चली और सवा घंटे विलंब से लौटी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि मधुबन क्रॉसिंग पर पटरी चटकने से चार ट्रेनें प्रभावित हुईं।




क्रॉसिंग के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मालगाड़ी पास कराने के लिए क्रॉसिंग बंद दी गई। इस बीच मरम्मत कार्य चला और दो घंटे बाद रेल यातायात बहाल हो गया। आसपास रोकी गई चार ट्रेनों को पास कराने के बाद क्रॉसिंग खोली गई। इससे करीब तीन घंटे तक सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा, जिससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। सुबह का समय होने के कारण ट्रैफिक भी अधिक रहा। चटकी पटरी दुरुस्त होने के बाद जहां रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। क्रॉसिंग खुलने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों को भी राहत मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें