फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते आएंगे सीआरएस, पहले ही दुरुस्त कर लें खामियां

विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार रेल लाइन पर निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रायबरेली से ऊंचाहार और दरियापुर से डलमऊ के बीच हुए विद्युतीकरण कार्य को हरी झंडी देने के लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त अगले हफ्ते आ रहे हैं। उनके निरीक्षण से पहले सभी कमियां दूर करने के लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक वीके पांडेय के नेतृत्व में मंडलीय अफसरों की टीम पहुंचीं। एडीआरएम के निरीक्षण दल के साथ रेल विकास निगम लिमिटेड लखनऊ के मुख्य परियोजना प्रबंधक निश्चल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी लोग मौजूद रहे।
इस दल ने रायबरेली से ऊंचाहार, डलमऊ होते हुए वापस दरियापुर तक निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी समपार फाटकों, उपरिगामी पुलों, रायबरेली-दरियापुर सेक्शन में पड़ने वाले सई ब्रिज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ऊंचाहार से रवाना हुआ अधिकारियों का दल डलमऊ स्टेशन पहुंचा और वहां से उबरनी में निरीक्षण करते हुए शाम दरियापुर स्टेशन वापस आया। निरीक्षण दल में रेलवे के लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल समन्वय इंजीनियर कमलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-6 मनीष कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) नरेंद्र कुमार के साथ ही रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक केके वर्मा, जगन्नाथ मिश्रा, रामराज यादव, शशांक यादव, मधुर गोयल आदि शामिल रहे।
रेल विकास निगम लिमिटेड लखनऊ के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि आगामी सप्ताह होने वाले मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीआरएम वीके पांडेय समेत अन्य अफसरों ने भ्रमण किया है। एडीआरएम ने अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को सभी कमियां दूर कराने और खामियां ठीक कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें