फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक और संकुल प्रभारी का रोका गया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में एक प्रधानाध्यापक और एक संकुल प्रभारी का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई शिवगढ़ विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय देहली के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रताप के खिलाफ की गई है। बीएसए ने बताया कि उनके दफ्तर में संचालित कंट्रोल रूम से बुधवार को अध्यापकों-छात्रों की उपस्थिति, 14 पैरामीटर्स के कार्यों के संबंध में पूछा गया, लेकिन प्रधानाध्यापक ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसलिए तत्काल प्रभाव से उनका वेतन बाधित करते हुए साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
दूसरी तरफ सरेनी विकास क्षेत्र के संकुल प्रभारी जितेंद्र पटेल का वेतन रोका गया है, जिनके खिलाफ एक अनुचर को मौखिक आदेश पर विद्यालय से बीआरसी बुलाने और दो साल बाद वापस विद्यालय भेजने का आरोप है। बीएसए ने बताया कि इस अनुचर को हफ्तेभर पहले नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें