फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिना सूचना रेलवे क्रॉसिंग बंद, राहगीर परेशान

Wed, 28 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। रेलवे ने क्रॉसिंग संख्या 43 सी को सोमवार रात बिना पूर्व सूचना बंद कर दिया। मंगलवार को दिनभर मरम्मत का काम चलता रहा। क्रॉसिंग बंद होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साइकिल सवार छात्र और राहगीर जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते दिखे। दस दिनों में दूसरी बार क्रॉसिंग बंद होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

हालांकि, रेलवे स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की बात कह रहा है। इससे पहले 17 अक्तूबर को पैरामीटर की मरम्मत और नई रेल लाइन लगाने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई थी। काम पूरा होने पर शाम को इसे खोल दिया गया था। सोमवार रात फिर क्रॉसिंग बंद कर रबर पैड और चकरेल लगाने का काम शुरू किया गया। इस क्रॉसिंग से रोजाना दो हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन और करीब पांच हजार राहगीर गुजरते हैं। त्योहारों के चलते यातायात भी बढ़ा हुआ है।
सूचना न होने से लोग क्रॉसिंग तक पहुंचते रहे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। राहगीर शिवलोचन, प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार, जयमल सिंह, धनेश्वर प्रसाद, देविका सिंह, रेखा और संजना ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारी आए दिन बिना सूचना क्रॉसिंग बंद कर देते हैं। इससे आवागमन में परेशानी होती है। वरिष्ठ खंड अभियंता रेलपथ इजहार कलीम ने बताया कि चकरेल लगाने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई थी। स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें