फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने बिना पंजीकरण चल रहा नर्सिंगहोम पकड़ा, थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। सीएमओ ने कस्बे में छापा मारकर बिना पंजीकरण चल रहा एक नर्सिंग होम पकड़ा। इस दौरान नर्सिंग होम संचालक पंजीकरण सहित अन्य कागज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी प्रपत्र को दो दिन के अंदर दिखाने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी।
कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर सीएमओ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल में छापा मारा।
विज्ञापन

सीएमओ के पहुंचते ही कस्बे के कई अवैध नर्सिंग होम संचालक दुकान बंद करके भाग गए। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा स्थित संदेश हॉस्पिटल में छापा मारा।
अस्पताल संचालक पंजीकरण सहित अन्य कागजात नहीं दिखा पाया सीएमओ ने बताया कि संदेश अस्पताल के संचालक के पंजीयन नहीं पाया गया। उसे नोटिस दिया गया है। दो दिन में अभिलेख न दिखाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें