फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की रही किल्लत, 5385 टीके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को भी टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही। वैक्सीन की किल्लत के कारण महज 5,385 लोगों को ही टीके लगाए गए। जिले में 26 सेंटरों व 32 क्लस्टर टीमों ने टीकाकरण किया। शहर के एक भी वर्कप्लेस पर टीकाकरण नहीं किया गया है। इससे लोगों को टीका लगवाने के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण शनिवार को भी प्रभावित रहा। जिले में 5,385 लोगों में ही टीके लगाए जा सके।
जिला अस्पताल में 381 और आईएमए में 220 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा ऊंचाहार में 561, सरेनी में 533, बछरावां में 351, जगतपुर में 520, लालगंज में 447, सलोन में 500, महराजगंज में 303, हरचंदपुर में 368, डलमऊ में 340 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के महज 40 एक्टिव केस
जिले में कोरोना का कहर शनिवार को भी थमा रहा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शनिवार को जिले में 4662 लोगों की जांच की गई, जिसमें मात्र एक मरीज संक्रमित पाया गया। हालांकि पहले से संक्रमित एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। जिले में 40 एक्टिव केस हैं, जिसमें तीन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें