फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

Sat, 20 Feb 2016 12:07 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के गांवों का औचक भ्रमण करने पहुंचे सांसद राहुल गांधी चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर बिना अनुमति के सभा में लाउड स्पीकर का प्रयोग करने का आरोप है। एसडीएम सलोन डीपी मिश्रा का कहना है कि वीडियोग्राफी करा ली गई है, नियमानुसार  कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



मौजूदा समय में एमएलसी चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता व धारा 144 भी लागू है। शुक्रवार को अमेठी सांसद राहुल गांधी के गांवों के भ्रमण के दौरान आयोजित सभा में लाउड स्पीकर का प्रयोग किया गया। इस पर तहसील प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियोग्राफी कराई।

एसडीएम डीपी मिश्रा का कहना है कि सलोन में सम्मेलन और भ्रमण की अनुमति ली गई थी। सूची, धरई, ममुनी, पक्सरावां में लाउड स्पीकर का प्रयोग करना आचार संहिता का उल्लंघन है। इन स्थानों पर हुई सभाओं की वीडियोग्राफी कराई गई है। नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें