फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली दौरा: 'एक गरीबों का... दूसरा अमीरों का', राहुल गांधी बोले- आज दो वर्गों में बंटा है भारत

Thu, 20 Feb 2025 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली दौरे पर पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत दो वर्गों में बंटा है। 'एक गरीबों का और दूसरा अमीरों का'। उन्होंने तंज कसके भाजपा सरकार को घेरा। 
विज्ञापन
रायबेरली में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में गुरुवार को सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने जगतपुर के शंकरपुर गांव स्थित अमर शहीद राणा बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में अमर शहीद राणा बेनी माधव की प्रतिमा को बनाने वाले मूर्तिकार अमरपाल सिंह को राहुल गांधी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।  

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि भारतवर्ष दो वर्गों में बंटा हुआ है। एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का है। सांसद ने कहा कि अमीरों की सरकार सिर्फ अरबपतियों के कर्ज माफ करती है। गरीबों का खून चूस रही है। महंगाई से आम जनता परेशान है। लेकिन, सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वह अमीरों के कर्ज माफी कर रही है। गरीबों को महंगाई की मार दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि रायबरेली के दो सांसद हैं, एक मैं और दूसरी प्रियंका। कभी उनको भी बुला लिया करो। कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने 400 पार का नारा दिया था। संविधान बदलने की बात कही थी। हम लोगों ने इसका विरोध किया। कहा कि आप संविधान कैसे बदल सकते हैं। 

मरते दम तक जनता का ऋणी रहूंगा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि बेरोजगार घूम रहा है। उसे उत्तर प्रदेश में नौकरी नहीं मिल रही है। बल्कि, कर्नाटक और हिमाचल में नौकरी मिल जाती है। सांसद ने कहा कि रायबरेली की जनता का आभार है। जिसने एकतरफा मत देकर मुझे सांसद बनाया। मैं रायबरेली के जनता का मरते दम तक ऋणी रहूंगा। गरीब मजदूर व कमजोरों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा।

दुर्गा मंदिर में टेका माथा

सांसद राहुल गांधी करीब 4:50 बजे शंकरपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्गा मंदिर में माथा टेककर पूजा-पाठ की। इसके बाद फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजयपाल सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी व आजेंद्र ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। तलवार व स्मृति चिन्ह बुके देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें