फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राहुल गांधी पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने और शत्रु देशों को सूचना देने का आरोप

Thu, 04 Dec 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बंगलूरू के भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर ने शत्रु देशों को सूचना देने व फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए डा. विवेक कुमार के समक्ष याचिका दायर की। मामले में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने याचिका को परिवाद में दर्ज करते हुए सदर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। केस की सुनवाई अब पांच दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


बंगलूरू शहर निवासी व भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर ने बुधवार को अपने अधिवक्ता विंध्येश्वरी पांडे के माध्यम से विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की अदालत में याचिका दायर की। एस विगनेश शिशिर ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनके पास एक और पासपोर्ट है जो फर्जी है। साथ ही भारत व ब्रिटेन की नागरिकता भी है।

लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते इनके पास देश की गोपनीय सूचनाएं होती हैं, जो वे शत्रु देशों को मुहैया करा रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लंदन में मेसर्स बैकआप्स लिमिटेड यूनाईटेड किंगडम नाम से कंपनी खोल रखी है। कंपनी का पूरा डाटा बेस यूके ग्लोबल डॉक्स बेवसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही बेनामी भी एक कंपनी तीन मई 2019 को बनाई गई थी।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक संदीप सिंह ने बताया कि याची एस विगनेश शिशिर की याचिका पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने परिवाद दर्ज कर शहर कोतवाली से रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि विगनेश शिशिर भाजपा के पेड वर्कर हैं। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। दरअसल सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे को उछालने के बाद से भाजपा बौखला गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें