फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मंडलीय हैंडबॉल में रायबरेली विजेता

Sun, 09 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लखीमपुर में आयोजित मंडलीय बेसिक विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के विजेता चक अहमदपुर की टीम और उ
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की लखीमपुर में आयोजित मंडलीय हैंडबाल प्रतियोगिता में रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर की टीम ने हरदोई की टीम को 8-0 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले के नौ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम में हुआ है। इनमें सात बालक और दो बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। जिला व्यायाम शिक्षक मो. शोएब हसन ने बताया कि मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी अब अंतरमंडलीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चक अहमदपुर की टीम लगातार दूसरे वर्ष सफलता अर्जित कर अंतरमंडलीय प्रतियोगिता तक पहुंची है।


शतरंज में वैष्णवी ने जीता स्वर्ण पदक
मंडलीय बेसिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में भी रायबरेली की छात्रा ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। राही के उच्च प्राथमिक विद्यालय सीकी सलीमपुर की छात्रा वैष्णवी गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। व्यायाम शिक्षक मो. शोएब ने बताया कि वैष्णवी का चयन अंतरमंडलीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हो गया है। हैंडबॉल और शतरंज में मिली सफलता से जिले के खेल प्रेमियों के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें