फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: समाधान की आस लेकर लौटे फरियादी

Sun, 09 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जगतपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सभी थानाें व कोतवाली में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन हुआ। ज्यादातर लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने फरियादियों को शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके लिए राजस्व और पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


शिवगढ़ के देहली गांव निवासी हरिश्चंद्र ने नायब तहसीलदार उमेश कुमार को अपनी व्यथा बताई। कहा कि वह अपनी भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे हैं। चाचा निर्माण में रोड़ा अटका रहे हैं। इससे उसे परेशानी झेलनी पड़ रही है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तीन शिकायतें आई थीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गईं। लालगंज में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। 15 में एक शिकायत का निस्तारण हो पाया।

खानपुर खपुरा मजरे मटेहना निवासी हरिप्रसाद ने बताया कि उनकी भूमिधरी जमीन पर बबूल के पेड़ लगे हैं। खेती के लिए वह पेड़ काटना चाहते हैं। गांव के ही कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सरैला निवासी स्वयंवर ने सरकारी नाली पर दीवार बनाए जाने की शिकायत की। डलमऊ थाना क्षेत्र के भगवलपुर के कुलदीप ने गोविंदपुर वलोली स्थित ढाबे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। खीरों थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने शिकायतें सुनीं। आठ में किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सरेनी में 21 शिकायतें आईं। इसमें एक शिकायत का निस्तारण हो पाया। मिल एरिया थाने में तहसीलदार शमीम अहमद व थाना प्रभारी संजय कुमार बताया कि 10 शिकायतें आईं थी। इनके निस्तारण के लिए टीमें गठित की गईं। सलोन में तहसीलदार दीपिका सिंह ने लोगों की व्यथा सुनीं। चार लोग शिकायत लेकर आए। इसमें एक शिकायत का निस्तारण हो पाया। जगतपुर थाना परिसर में एसडीएम ऊंचाहार विवेक राजपूत ने समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के सामने 10 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।


लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी
ऊंचाहार। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने शनिवार को ऊंचाहार कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई देखी। कार्यालय में रजिस्टरों के रखरखाव को देखा। लंबित विवेचनाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कोतवाल ओम प्रकाश राय से कानून व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इसके बाद वह निर्माणधीन फायर स्टेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें