फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नेशनल कराटे में रायबरेली ने जीते 44 पदक

Wed, 26 Aug 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में रायबरेली के सम्मानित हुए ​खिलाड़ी। लखनऊ में आयोजित कराटे
विज्ञापन
रायबरेली। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने 44 पदक अपने नाम किए। इसमें 11 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता लखनऊ में 22 और 23 अगस्त को हुई थी। इसमें आराध्या कंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। सांची प्रजापति तथा प्रत्यूष प्रसून ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। मेधावी, वैभव नरवारा एवं अक्षिता खोखर ने दो-दो रजत पदक जीते। वहीं सलोनी सिंह ने रजत व कांस्य पदक तथा रिवीसा भारद्वाज और पार्थ के ने दो-दो कांस्य पदक हासिल किए।

राहित्य शर्मा, अमनप्रीत, दिव्या, बालकृष्ण थापा, श्रेयान आनस, अंकुर त्रिवेदी तथा शिवांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नित्या श्रीवास्तव, प्रिशा केजरीवाल, लव्या दक्ष, विहान रोहेला, अंश शर्मा, कीरत, जायना आनस, अथर्व, दिव्यांश एवं देवांश सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


अक्षिता, अव्यान बंका, रुद्रांश शेखर, स्तुति राजलक्ष्मी, वैदिक प्रताप, आराध्या तथा संबंध कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर रायबरेली की झोली पदकों से भर दी। यह सफलता कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हासिल हुई। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में शरद सरोज, आशीष जायसवाल, अंकुश, मनीष दुबे, अभिषेक, आंचल, आदेश, रितिका एवं क्षितेंद्र सहित सभी कोचों ने प्रशिक्षण दिया।

मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री अंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रायबरेली टीम को विशेष ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें