फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)

सार

आरोप है कि 16 वर्षीय बेटी किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है के साथ गांव निवासी मनीष ने अपने तीन दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर घटना का विरोध किया तो जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंचाहार इलाके की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव निवासी पिता का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी जोकि मानसिक रूप से कमजोर है के साथ गांव निवासी मनीष ने अपने तीन दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर घटना का विरोध किया तो जानमाल की धमकी दी।

पिता का आरोप है कि घटना के समय पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया था। पुलिस ने सेटिंग-गेटिंग करके मामले को रफादफा कर दिया था। इससे न्याय नहीं मिला था। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। 
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गांव के मनीष, मनोज, सुभाष व राज खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें