फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: केमिकल से भरा टैंकर पलटा, रिटायर फौजी की दर्दनाक मौत; कई अन्य भी गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Jul 2025 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Tanker overturned in Raebareli: कानपुर-उन्नाव हाईवे पर शाम करीब छह बजे केमिकल पदार्थ से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर के नीचे दबकर रिटायर फौजी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते-बिलखते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-उन्नाव हाईवे पर शाम करीब छह बजे केमिकल पदार्थ से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर के नीचे दबकर रिटायर फौजी की मौत हो गई, वहीं एक छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं अन्य छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर के तेज रफ्तार होने से हादसा हुआ। यही वजह रही कि टैंकर हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटता हुआ आगे निकल गया। केमिकल पदार्थ भरा होने से धुएं का गुबार उठा। इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे से आवागमन भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


उन्नाव की तरफ से केमिकल लादकर टैंकर लालगंज की तरफ जा रहा था। सेमरी चौराहा के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टैंंकर में भरा केमिकल पदार्थ जमीन पर गिरने लगा तो तेज धुएं का गुबार उठा। आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। सेमरी चौराहा निवासी रिटायर फौजी जगदीश कुरील (46) पुत्र अयोध्या बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोलपंप जा रहे थे, जबकि बैरीसालखेड़ा निवासी प्रियांशू (15) गांव के ही दो दोस्तों संदीप (15), ओमजी (14) के साथ अलग-अलग साइकिलों पर सवार होकर कोचिंग पढऩे के लिए सेमरी चौराहा आ रहे थे। रिटायर फौजी और प्रियांशू टैंकर के नीचे दब गए, जबकि संदीप, ओमजी को टक्कर लगने से दूर जा गिरे। हादसे में रिटायर फौजी की मौत हो गई, जबकि छात्र प्रियांशू केमिकल पदार्थ की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं उनके दो साथी घायल हुए।

हादसा इतना दर्दनाक था कि रिटायर फौजी के शरीर का आधा हिस्सा हाईवे से नीचे जमीन पर गिर गया, जबकि शरीर का आधा हिस्सा टैंकर के नीचे दब गया। एक जेसीवी और तीन क्रेन की मदद से टैंकर को खड़ाकर हाईवे से बाहर कराया गया। चालक-क्लीनर मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से झुलसे छात्र को सीएचसी लालगंज भेजा गया है। वहीं घायल दो छात्रों का सीएचसी खीरों में इलाज कराया गया। हादसे में बाइक और साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। वैसे आसपास के लोगों से बातचीत में पता चला है कि टैंकर की रफ्तार अधिक होने के चलते हादसा हुआ है। चालक और क्लीनर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से सरेनी के रहने वाले थे जगदीश कुरील
रिटायर फौजी जगदीश कुरील वैसे तो मूलरूप से सरेनी थाना क्षेत्र के मरघटी का पुरवा के रहने वाले थे, लेकिन करीब चार साल से सेमरी चौराहा पर मकान बनाकर परिवार समेत रहते थे। जगदीश की मौत से पत्नी रेखा और बेटे अमन (13), बेटी पूजा (15) के आंसू नहीं थम रहे हैं। बिलख रही पत्नी की जुबां से यही बात निकल रही है कि कहा था कि बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोलपंप जा रहे हैं। जल्द लौटकर आ रहे हैं। यह सब कैसे हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें