फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रांसफार्मर में तार जोड़ रहे दो लाइनमैन झुलसे

Tue, 22 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती करंट से झुलसे लाइनमैन कुलदीप।
विज्ञापन
रायबरेली। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की सोमवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। फाल्ट की सूचना मिलने पर दो लाइनमैन अमावां क्षेत्र के तकिया चौराहे पर ट्रांसफार्मर का तार जोड़ रहे थे, तभी बिजली आ गई। हादसे में दोनों झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सिधौना उपकेंद्र के तकिया चौराहे के पास फाल्ट आने की सूचना मिलने पर मिल एरिया के रसेहता निवासी लाइनमैन रवींद्र (28) अपने सहयोगी सिधौना निवासी कुलदीप (25) के साथ फॉल्ट ठीक करने के लिए पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक ही कर रहे थे। तभी अचानक बिजली आ गई। हादसे में दोनों लाइनमैन झुलस गए।

सूचना पर पहुंचे सिधौना उपकेंद्र के अवर अभियंता अमन कुमार ने दोनों को आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर झुलसे दोनों लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. आतिफ ने बताया कि दो लोगों को बिजली से झुलसने के बाद इमरजेंसी में लाया गया। दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन



बिना शटडाउन के खंभे पर चढ़े थे लाइनमैन : जेई
सिद्धौना उपकेंद्र के अवर अभियंता अमन कुमार का कहना है कि क्षेत्र के तकिया चौराहे पर लाइनमैन तार जोड़ रहे थे। बिना शटडाउन लिए ही तार को जोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी कारण बिजली आने के बाद चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें