फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rae Bareli: महिला की धारदार हथियार से हत्या... छत पर मिला रक्तरंजित शव, चार लोगों के खिलाफ तहरीर

Thu, 02 Oct 2025 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लालगंज के तकियापुर मजरे बसंतपुर कठुइया में बुधवार रात को महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का रक्तरंजित शव मकान की छत पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने घटनास्थल की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। 

विज्ञापन


वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चल रही है, इस कारण वादरात को अनजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं गांव में दबी जुबान से लोग हत्या के पीछे अन्य कारणों की बात कर रहे हैं।

गांव निवासी प्रमिला देवी पत्नी बाबूलाल लोध अपनी मां तुलसा देवी और बेटे आदित्य (9) के साथ रहती है। बुधवार रात को प्रमिला का शव घर की छत पर पड़ा मिला। धारदार हथियार से प्रमिला की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मामले में प्रमिला की मां तुलसा देवी ने पड़ोस में रहने वाले शिवम पुत्र अमर बहादुर, मनीष पुत्र रजऊ, गुट्टा पत्नी रजऊ, अमर बहादुर पुत्र दयाराम पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


तुलसा देवी ने बताया कि एक माह से रुपये पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उस दौरान पुलिस ने शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मंगलवार को भी विवाद हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस के दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बेटी की मौत से तुलसादेवी बदहवास हो गई है। उसने चार लोगों केे खिलाफ बेटी की हत्या करने की तहरीर दी है।

प्रमिला के गले और सिर पर वार किए गए हैं। छत पर किस तरह हत्यारों ने प्रमिला की हत्या की, यह पहेली सरीखा है। मौके पर पहुंचे एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथमदृष्टया दो पड़ोसियों के बीच के विवाद की बात सामने आ रही है। इसी के चलते हत्या की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें