फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे ठप रहा रायबरेली-इलाहाबाद रेल ट्रैक

Sun, 30 Apr 2017 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
घंटों लेट हुईं ट्रेनें - फोटो : self
विज्ञापन
रायबरेली-लखनऊ रेल ट्रैक पर शनिवार को भोर रोजा (शाहजहांपुर) जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने से इस रेल ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। चार ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


इससे रेल गाड़ियों पर सवार 30 हजार से अधिक यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर तक ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू हुआ तो यात्री रेल गाड़ियों से नीचे उतर आए। यात्रियों में जबरदस्त नाराजगी रही। उनका कहना था कि आए दिन इंजन फेल होने से दिक्कतें होती हैं और गतंव्य स्थान समय से नहीं पहुंच पाते हैं। ढाई घंटे बाद रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।

शनिवार को भोर 4.30 बजे मुगलसराय की ओर से कोयला लेकर रोजा जा रही मालगाड़ी का इंजन गंगागंज व हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के किमी संख्या 1004-5 पर खराब हो गया। इससे मालगाड़ी मेन लाइन पर खड़ी हो गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इस पर हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ की ओर से आ रही डाउन इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस फ्लेटफार्म नंबर एक और डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस को फ्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। गंगागंज में बरेली-प्रयाग पैसेंजर और रूपामऊ में प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोका गया।

काफी देर तक ट्रेनों के रुकने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। चारों ट्रेनों पर करीब 30 हजार से ज्यादा मुसाफिर सवार थे, जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि आए दिन इंजन फेल हो जाता है। इससे परेशानी झेलनी पड़ती है।

पहले से इंजन को चेक कर लिया जाए तो यह नौबत न आए। इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी को लाने के लिए भेजा गया। रेलवे स्टेशन रायबरेली मालगाड़ी पहुंचने पर ढाई घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। 

मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण ट्रैक बाधित था। ढाई घंटे बाद रेल ट्रैक सामान्य हो सका। इससे विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।- राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, रायबरेली
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें