फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू से दवाओं के खरीद-फरोख्त का तलब किया ब्योरा

Sun, 30 Apr 2017 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
एनआरएचम घोटाले की जांच करने के लिए शनिवार को एक बार फिर सीबीआई टीम यहां पहुंची। गुपचुप तरीके से पहुंची टीम ने सीएमओ स्थित औषधि भंडार कक्ष के बाबू से दवाओं के खरीद-फरोख्त का ब्योरा तलब किया। दवाओं की खरीद कहां-कहां से कराई गई, इसकी बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


सीबीआई टीम के सवालों से बाबू समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में के होश उड़े रहे। इसके बाद टीम वापस लौट गई। एनआरएचएम के तहत वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2011 तक कराए गए कार्यों की जांच सीबीआई टीम कर रही है। सीबीआई के इंस्पेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई में टीम यहां सीएमओ दफ्तर पहुंची।

औैषधि भंडार कक्ष के बाबू रमेश चौधरी से दवाओं के खरीद-फरोख्त का ब्योरा तलब किया। दवाओं की रसीद देखी। कितनी दवाओं की आपूर्ति की गई, उस बारे में जाना। दोपहर बाद पहुंची सीबीआई टीम घंटों औषधि कक्ष में ही रुककर दवाओं की खरीद-फरोख्त की जांच की। इसके बाद टीम वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें