फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अफसरों की लापरवाही से गई युवक की जान

Sun, 12 Feb 2017 11:30 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिलएरिया थाना क्षेत्र के कचौंदा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह कानपुर का रहने वाला था। अपने मामा के यहां आया था। इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माणाधीन है, लेकिन उसके पास कोई बैरीकेडिंग नहीं की गई है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।   पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानपुर शहर के निहालगंज निवासी निहाल (24) पुत्र खुर्शीद अपने मामा अंसार निवासी थुलवांसा की बेटी की शादी में शामिल होने यहां आया था। देर रात वह रायबरेली में रहने वाले अपने दूसरे मामा पप्पू खां को लेने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

  रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर कचौंदा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया (गड्ढे) में गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रात में घर वालों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव मिला।
  इलाकाई लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने पुलिया निर्माण के आसपास बैरीकेडिंग नहीं कराए थे। इसी वजह से घटना हुई। यदि बैरीकेडिंग की गई होती युवक की जान नहीं जाती। मिलएरिया एसओ विमल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं पीडब्ल्यूडी के अफसर मामले को दबाने में जुटे रहे। प्रांतीय खंड के एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिया में गिरने से युवक की मौत नहीं हुई है। पुलिया से200 मीटर दूर दो बाइकें आमने-सामने भिड़ी थी, जिससे युवक की मौत हुई है। निर्माणाधीन पुलिया के पास बैरीकेडिंग कराई गई है। ड्रम भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें