फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुरवा ब्रांच नहर उफनाई, 150 बीघा धान की फसल डूबी

Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक पुरवा ब्रांच नहर में अधिक पानी छोड़े जाने से नहर उफान पर आ गई और कई स्थानों पर पानी खेतों में भर गया। इससे करीब 150 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि फसल या तो बारिश से पहले ही गिर चुकी थी या कटकर खेतों में सूखने के लिए फैलाई गई थी। अब खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब फसल को पानी की जरूरत होती है, तब नहरों में पानी नहीं आता। लेकिन जब जरूरत नहीं होती, तब बेतरतीब पानी छोड़ दिया जाता है, जिससे नुकसान होता है। गांव उदवतपुर, बकियाखेड़ा और देवगांव के किसान यादवेंद्र यादव, बीरभान, राम विलाश, जनकदुलारी, रामरतन, संतोष और मनीष कुमार ने बताया कि अधिक पानी आने से नहर की पटरी के ऊपर से बहाव शुरू हो गया, जिससे खेतों में पानी भर गया। इससे उनकी 25 फीसदी फसल के खराब होने की आशंका है। अधिशासी अभियंता गगन मिश्रा ने बताया कि स्थिति को देखते हुए नहर का पानी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें