सलोन। सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कॉलेज में 14 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले काव्य पाठ, लोकगीत गायन, रंगोली, मेंहदी आदि कार्यक्रमों शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. आरती यादव ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता व परंपराओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्राचार्य प्रो. शांतिभूषण सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र न केवल अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सिंह असिस्टेंट प्रो. हिंदी विभाग ने की। इस अवसर पर प्रो उर्मिला गौड़, डॉ. प्रियंका राय, श्रीकांत उपाध्याय, डॉ. श्वेता शुक्ल, विकास चौबे, डॉ. वागीश मिश्र व अजय यादव मौजूद रहे।