फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही भूमि को टुकड़ों में खरीद पांच लाख की स्टांप चोरी पकड़ी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के देवानंदपुर में रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर कीमती जमीन को खरीदने में स्टांप चोरी की गई है। शासन स्तर पर स्टांप चोरी का मामला पकड़ में आने के बाद उप निबंधक सदर प्रभाष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अब तक पांच लाख से अधिक की स्टांप चोरी किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। जमीन को टुकड़ों में करके एक ही व्यक्ति ने एक ही दिन में बैनामा कराकर यह खेल किया है। मामले में सहायक आयुक्त (स्टांप) के कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गुलूपुर हरचंदपुर निवासी लव कुमार फरवरी माह में शहर के देवानंदपुर में रतनलाल की जमीन का बैनामा कराया था। एक ही तारीख में जमीन के एक ही गाटा के दो बैनामे कराए। एक सवा बिस्वा व दूसरा पौने 10 बिस्वा का बैनामा कराया गया। जांच में पाया गया कि क्रेता ने सवा बिस्वा जमीन 14 हजार प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट पर जमीन खरीदी और पौने 10 बिस्वा जमीन को 4500 रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट के हिसाब से खरीदा।
शासन के निर्देश पर उप निबंधक ने सोमवार को देवानंदपुर पहुंचकर जमीन की जांच की। व्यवसायिक क्षेत्र होने के बाद भी जमीन को टुकड़ों में खरीदकर स्टांप चोरी की गई है। जांच में बड़ी चोरी पकड़ में आने के बाद मामले में सहायक आयुक्त (स्टांप) के कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उप निबंधक सदर प्रभाष सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर स्टांप चोरी का मामला पकड़ में आने के बाद जमीन की जांच की गई है। अब तक पांच लाख से अधिक की स्टांप चोरी स्पष्ट हो गई है। मामले में मामले में सहायक आयुक्त (स्टांप) के कोर्ट में मुकदमा किया जा रहा है। शासन को मामले की रिपोर्ट भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें