फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रास्ता खाली न होने से रोकी पंजाब मेल

Wed, 29 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के फुरसतगंज और जायस रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार को रेल पटरी पर काम कर रही ट्रैक पैकिंग मशीन के खराब होने से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। इससे अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल को रायबरेली स्टेशन पर पौन घंटे तक रोका गया। इससे ट्रेन की लेटलतीफी बढ़ी। यात्रियों को परेशानी हुई। दूसरी तरफ खराब हुई मशीन को पास कराने के लिए जायस में जनता मेल भी 15 मिनट रोकी गई।
विज्ञापन


अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल करीब 20 मिनट विलंब से रायबरेली आई, जिसे पौन घंटे तक रोका गया। कुछ देर तक यात्री इस बात से बोगियों में बैठे रहे कि थोड़ी देर में ट्रेन रवाना हो जाएगी, लेकिन काफी देर तक ट्रेन नहीं चली तो ज्यादातर यात्री बोगियों से बाहर निकल कर प्लेटफॉर्म पर टहलने लगे। करीब पौन घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई तो यात्री बोगियों में वापस बैठे और राहत की सांस ली। ट्रेन की लेटलतीफी एक घंटे से ज्यादा हो गई।

दूसरी तरफ बनारस-देहरादून जनता मेल जायस स्टेशन पर 15 मिनट खड़ी रही, क्योंकि रास्ते में खराब हुई मशीन को पास कराने के लिए जनता मेल को रोका गया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फुरसतगंज और जायस स्टेशनों के बीच काम कर रही ट्रैक पैकिंग मशीन फेल हो गई, जिससे ट्रेनों का आवागमन रोकना पड़ा। मशीन के ठीक होने पर जायस स्टेशन पहुंची तो आवागमन बहाल हुआ। इसी कारण पंजाब मेल रोकी गई।
विज्ञापन



वंदेभारत समेत कई ट्रेनें विलंब से आईं
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली वंदेभारत समेत कई ट्रेनों ने सोमवार को यात्रियों को इंतजार कराया। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 15 मिनट देर से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ने सवा घंटे और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल ने एक घंटे इंतजार कराया। पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें