फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावां के ग्रामीणों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमावां के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएचएआई की तरफ से बिना नोटिस दिए ही घरों मेें तोड़फोड़ किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। अमावां गांव निवासी दीपक सोनकर, शिवशरण सोनकर, मो.इब्राहिम, अब्दुल मलिक, समी, अयोध्या गिरि, रामनरेश, रामसरन, गोकरन ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है।
बिना नोटिस दिए ही सड़क किनारे बने घरों में तोड़फोड़ करके गृहस्थी को तहस-नहस किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारी पर कार्रवाई हो। डीएम ने मामला दिखवाने की बात कही।
विज्ञापन

विकास कार्यों के नाम पर गड़बड़झाला
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनुवा में विकास कार्यों के नाम पर गड़बड़झाला किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग मानक के तहत नहीं लगाया जा रहा है।
ब्लॉक कर्मियों की मिलीभगत से कार्य कराया जा रहा है। लोगों ने डीएम को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
संतराम, अनुपम, सतीश आदि ने डीएम को पत्र देकर बताया कि खनुवा ग्राम पंचायत में कई पुरवा लगते हैं। खनुवा गांव में इंटरलाकिंग का काम जो रहा है, जो मानक के विपरीत हो रहा है। ब्लॉक कर्मियों की मिलीभगत से हो रहा है। अन्य विकास कार्यों में भी गड़बड़झाला किया जा रहा है।
सड़क किनारे सरकारी पेड़ तक कटवाकर बेच लिए गए हैं। जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। उधर, बीडीओ राही जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विकास कार्यों में यदि मनमानी की जा रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें