फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायकों ने ईओ का घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका में तैनात सफाई नायकों ने शनिवार को ईओ का घेराव करके प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने बैठक के दौरान ईओ की ओर से अभद्र व्यवहार किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सफाई नायकों ने कहा कि मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईओ के माफी मांगने पर सफाई नायकों का गुस्सा शांत हुआ और सभी काम पर वापस लौट गए।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव दिनेश वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष कौशल, कोषाध्यक्ष सिकंदर, नगर सचिव अंजनी की अगुवाई में सफाई नायक सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान सभी ने ईओ का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि शुक्रवार को बैठक के दौरान ईओ ने सफाई नायकों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका हम सभी विरोध करते हैं।
विज्ञापन

इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईओ के माफी मांगने पर हम लोग शांत हुुए और कामकाज किया। ईओ डॉ. आशीष सिंह का कहना है कि सफाई नायकों को समझाकर काम पर वापस लौटा दिया गया। इस मौके अंजनी कुमार, सिकंदर, सोनू वाल्मीकि, घनश्याम, संजय मौर्य, उमेश यादव, मुकेश कुमार, श्याम कुमार, इरशत खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें