फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित बाबुओं का जिला अस्पताल में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गैर जनपद स्थानांतरित और समायोजित 45 बाबुओं को जबरन रिलीव कर देने के बाद शुक्रवार को बाबुओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर धरना दिया। बाबुओं ने शासन से तबादला आदेश संशोधित किए जाने की मांग की। उधर, आदेश के बाद भी गैर जिलों से एक भी बाबू अब तक ज्वाइन करने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में कामकाज पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन

तबादले को लेकर पिछले कई दिनों से यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन आक्रोशित है। लगातार धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बाबुओं ने धरना दिया।
जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी और जिलामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि महिला व दिव्यांग बाबुओं को भी तीन से चार सौ किलोमीटर दूर के जिलों में भेज दिया गया है। तीन से चार साल तक की नौकरी वाले बाबुओं को भी गैर जनपद भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जबरन बाबुओं को रिलीव करना उचित नहीं हैं। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। धरने में वंदना त्रिपाठी, ज्ञानवती पांडेय, मुमताज फातिमा, रूपक श्रीवास्तव, शिवम शर्मा, फैसल जिया रउफ, मो. आदिल, अशोक कुमारी व उमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें