फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस पलटी, यात्री घायल, बगल से गुजर रहा बाइक सवार चपेट में आया, हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार 12 लोग घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

इस दौरान बस की चपेट में आए बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर सुबह बाबा बस सर्विस की बस सवारियां लेकर जायस की तरफ जा रही थी। हाईवे पर ब्रम्हनी गांव के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे जाकर बस पलट गई।
विज्ञापन

इस दौरान नसीराबाद थाना क्षेत्र के बहुतई गांव निवासी सियाराम (21) पुत्र रामकिशुन मोटरसाइकिल से रायबरेली मजदूरी के लिए जा रहा था। बस पलटने के दौरान चपेट में आ गया, जिससे सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बस पर 12 सवारियां थीं। बस में फंसे यात्रियों को पुलिस ने किसी तरह बाहर निकलवाया।
इसमें मामूली रूप से चोटिल यात्री घरों को चले गए। इसमें दो घायल बस यात्रियों पोठई के पूरे बैसन गांव निवासी माधुरी सिंह व उनकी बेटी मोहिनी सिंह को सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया।
डॉ. मनीष मौर्य ने बताया कि अस्पताल आए तीन लोगों में सलीम की हालत ज्यादा गंभीर थी। इस वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। माधुरी का इलाज चल रहा है। मोहनी ठीक है।
उधर, सियाराम की मौत की खबर पर घरवाले थाने पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। सियाराम की बहन राजवती रो-रोकर बदहवास हो गई। परिवारीजनों ने किसी तरह उसे संभाला।
पिता रामकिशन ने बताया कि सियाराम उसका मंझला बेटा था। सियाराम सुबह मजदूरी करने जा रहा था, तभी बस की चपेट में आ गया। फुरसतगंज थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें