फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की मध्यस्थता के बाद कम हुआ वकीलों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील प्रशासन व वकीलों के बीच चल रहा विवाद अब समाप्त होने की राह पर है। एसडीएम की मध्यस्थता में हुई बैठक सकारात्मक रही।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुना और तहसीलदार से समस्या का समाधान करने को कहा। तहसीलदार ने 15 दिन में कार्रवाई का वादा किया है। हालांकि वकीलों ने अभी कार्य बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा नहीं की है। अधिवक्ता बुधवार को एसोसिएशन की बैठक के बाद फैसला लेने की बात कह रहे हैं।
पांच दिन से तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों व तहसीलदार के बीच विवाद चल रहा है। वकीलों ने शुक्रवार को तहसीलदार न्यायालय में दर्ज वादों में सुनवाई न होने व कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

परिसर में हंगामा करते हुए तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की थी। न्याय मिलने तक कार्य बहिष्कार भी कर दिया था। एसडीएम ने मामला शांत कराने के लिए वकीलों से बात की थी, लेकिन वकील जिद पर अड़े रहे।
मंगलवार को एसडीएम राजेंद्र शुक्ल की मध्यस्थता में तहसील सभागार में तहसीलदार अभिनव पाठक व वकीलों की बैठक बुलाई। एसडीएम ने बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद तहसीलदार को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
तहसीलदार ने दाखिल खारिज, धारा 38, सीमांकन रिपोर्ट व आदेशों के पालन के लिए 15 दिन का समय मांगा है। इससे वकीलों व तहसीलदार के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप होने के आसार बड़ गए हैं।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में बातचीत के बाद तहसीलदार ने 15 दिन का समय मांगा है। अभी हड़ताल समाप्त नहीं हुई है। बुधवार को एसोसिएशन की बैठक में कार्य बहिष्कार खत्म करने पर विचार किया जाएगा। वहीं एसडीएम ने कहा कि बैठक में दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। तहसीलदार ने व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें