ऊंचाहार कोतवाली में प्रदर्शन करते परिजन।
ऊंचाहार। बसुवई गांव में बुजुर्ग रामदीन की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके परिजनों ने मंगलवार शाम कोतवाली में प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
गांव में मारपीट में घायल बुजुर्ग रामदीन की सात जुलाई को मौत हो गई थी। मृतक के बेटे राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने उनकी बहू नीलम, उसके भाई निरवापर मजरे मोखरा निवासी राकेश, बृजेश, अशोक, कपिलेश, उमेश व भतीजे लारेंस व प्रिंस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है।
कपिलेश, लारेंस व प्रिंस की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।