फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिले के 600 पीआरडी जवानों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ

Wed, 19 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखते प्रांतीय रक्षक दल के जवानों व
विज्ञापन
यबरेली। गोरखपुर में मंगलवार को आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन का सजीव प्रसारण एनआईसी सभागार में देखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों के मानदेय को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। कैशलेस इलाज और बैरक की सुविधा की घोषणा के बाद जवानों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री की घोषणा की सराहना की।
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में वर्तमान में 600 पीआरडी जवान काम कर रहे हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी सौरभ सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को जवानों ने एनआईसी सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण चुना। घोषणाएं होते ही जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मानेदय बढ़ाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों व उनके परिवारों के लोगों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा आवासीय सुविधा विकसित करने की घोषणा की है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सौरभ सिंह ने कहा कि मानदेय में वृद्धि से जवानों को आर्थिक संबल मिलेगा। बैरक की सुविधा से ट्रेनिंग के दौरान जवानों को आवश्यक आवासीय सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी रामकिशोर, अंजू यादव, रुचि शुक्ला, भास्कर सिंह, कंचन सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें