सूचना पर कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया।
एसपी को बताया कि गुरुबख्शगंज थाने में तहरीर दी गई, लेकिन थानेदार दूसरे पक्ष के दबाव में होने के कारण रिपोर्ट ने लिख रहा है।
एसपी श्रीकांत ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए और घरों को लौटे।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुनिया का पुरवा मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी शांती देवी ग्राम प्रधान की दावेदार है। वह समर्थकों के साथ दो जीपों से प्रचार कर रहा था।
अटौरा बुजुर्ग चौराहे पर पहुंचने पर प्रतिद्वंदी दावेदार के समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया। हवाई फायरिंग की। उनके दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर खीरों, लालगंज, सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची।
तहरीर के बावजूद एफआईआर न होने से खफा समर्थक एसपी दफ्तर पहुंचे। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में दो पक्षों में बवाल हुआ है। एक पक्ष से तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।