फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया शुरू

Sat, 21 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कम छात्र संख्या वाले बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के विलय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीईओ से संबंधित ब्योरा तलब किया जा रहा है। फिलहाल 250 से अधिक ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं, जहां बच्चों की संख्या 30 से कम है। ऐसे स्कूलों को पास के उन विद्यालयों में विलय किया जाएगा, जहां बेहतर सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध हैं। इससे कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 2,299 है। उन विद्यालयों को सूचीबद्ध किया गया है, जहां बच्चों की संख्या 30 से कम है। ऐसे विद्यालयों की संख्या 250 से अधिक बताई गई है। िकटस्थ विद्यालय के साथ मैपिंग करने को भी कहा गया है। सभी बीईओ से निर्धारित प्रारूप पर आख्या मांगी गई है, ताकि विद्यालयों के विलय करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बीईओ को पत्र जारी करते हुए कहा है कि अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों का चिह्निकरण कर उनका डेटाबेस तैयार किया जाए। अभिभावकों, जन समुदाय, स्थानीय प्राधिकारी, विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षक संघों से संवाद कर प्रस्तावित व्यवस्था के बारे में अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें